फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ममता के निष्कासन से असंतुष्ट सहमे

ममता के निष्कासन से असंतुष्ट सहमे

Fri, 02 Nov 2018 02:02 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
ममता के निष्कासन से असंतुष्ट सहमे
रामनगर की ममता गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण से खफा असंतुष्टों को एक ओर जहां मनाया जा रहा है, वहीं आलाकमान ने निर्दलीय चुनाव लड़ रही ममता गोस्वामी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। ममता के निष्कासन से भाजपा के असंतुष्ट सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

रामनगर चेयरमैन पद पर भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता गोस्वामी को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ममता गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने 25 साल भाजपा में रहकर पार्टी की सेवा की थी। पार्टी ने उन्हें 25 साल का यह इनाम दिया है। अब वह पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगी। वहीं छह साल के लिए ममता को निष्कासित किए जाने से असंतुष्ट सहम गए हैं और कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। असंतुष्टों की मानें तो उन्होंने केवल टिकट वितरण का विरोध किया था, न कि ममता गोस्वामी का समर्थन। गलत टिकट वितरण होने की वजह से बैठक की थीं। माना जा रहा है कि दो दिन पहले काशीपुर में प्रदेश अध्यक्ष से हुई तीखी नोंकझोंक के बाद से ही असंतुष्ट शांत हो गए थे। दूसरी ओर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश असंतुष्टों के घरों में जाकर उन्हें मना रहे हैं। अब धीरे-धीरे असंतुष्ट भी भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में शामिल हो रहे हैं। कुछ असंतुष्ट अपने घरों में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed