फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जीआईसी खेल मैदान के बीचोंबीच आई दरार

जीआईसी खेल मैदान के बीचोंबीच आई दरार

Sat, 06 Oct 2018 02:06 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी खेल मैदान के बीचोंबीच आई दरार
नैनीताल। बलिया नाले का भूस्खलन अब जीआईसी के आधे खेल मैदान को निगलने के कगार पर है। शुक्रवार को मैदान के बीचोंबीच आई दरार से लोगों में दहशत फैल गई। आधे खेल मैदान के नाले में समाने की आशंका से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बलिया नाले में लगभग तीन माह से भूस्खलन हो रहा है। अब तक 24 से ज्यादा परिवार विस्थापित किये जा चुके हैं। लगभग 15 घरों को खतरा अब भी बना हुआ है। शुक्रवार को उस समय खतरा और बढ़ गया जब जीआईसी खेल मैदान के बीचोंबीच दरार देखी गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दरार आने के बाद से लोगों में चिंता और ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन


जीयोनेटिंग विधि से ट्रीटमेंट का किया विरोध
स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जीयोनेटिंग विधि से बलिया नाले का ट्रीटमेंट करने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इस विधि से किया गया ट्रीटमेंट स्थायी नहीं होगा। ट्रीटमेंट में ऐसी विधि अपनाई जाए, जिससे ट्रीटमेंट स्थायी हो सके। लोगों ने आरोप लगाया कि बलिया नाले के लिए पूर्व में आया पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। दोबारा ऐसा न हो इसलिए स्थानीय व्यक्ति की जगह पर किसी बाहर की संस्था को ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी दी जाए। इस दौरान ममता जोशी, शांति देवी, कमल सिलेलाल, गौरव कुमार, सुमन, चंपा बिष्ट, मीना बेगम, गोपाल, रजब अली, राधा, मीना, पिंटो, हेमा, चंपा, नीलम, मीना, संगीता, सुनीता देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बलियानाले के भूस्खलन से नागरिकों में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed