फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राणा थारू युवा मंच ने समाज के मेधावियों को सम्मानित किया

राणा थारू युवा मंच ने समाज के मेधावियों को सम्मानित किया

Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
राणा थारू युवा मंच ने समाज के मेधावियों को सम्मानित किया
खटीमा। राणा थारू युवा मंच की ओर से द्वितीय मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2018 में जनजाति के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। मुख्य अतिथि नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विधायक निधि से पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विज्ञापन


थारू विकास भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का विधायक राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। राणा थारू युवा मंच के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड से इंटरमीडिएट में 91.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले सरनदीप सिंह राणा, सीबीएसई बोर्ड की इंटर परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक लाने पर विशाखा राणा को और हाईस्कूल सीबीएसई परीक्षा में 91.80 प्रतिशत पर अश्वनी सिंह राणा, उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल करने पर आकाश सिंह राणा आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहां विशिष्ट अतिथि पीसीएस अधिकारी राजेश सिंह राणा, मंच के प्रवक्ता राजवीर सिंह राणा, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, नवीन सिंह राणा, सतवंत सिंह राणा, कुलदीप सिंह राणा, कुंवर सिंह राणा, कमला देवी, डॉ. देव सिंह राणा, गोपाल सिंह राणा चांदा, राजेंद्र सिंह राणा, व्यास नंदन राणा, एलएस राणा, रमेश सिंह राणा, मदन सिंह राणा, शीशराम राणा, सुरजीत सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed