{"_id":"5b7869e142c792465040871b","slug":"15346180713-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि दवाइयों की चार दुकानों पर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि दवाइयों की चार दुकानों पर नोटिस चस्पा
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) विधि उपाध्याय ने टीम के साथ शनिवार को नगर क्षेत्र की फर्टिलाइजर दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान हल्द्वानी बस स्टैंड पर सिमरन, बाजपुर दोराहा पर साइन पेस्टिसाइड, सांई पेस्टिसाइड, बेरिया रोड कोछड़ की दुकानें बंद मिली। जिस पर बंद दुकानों पर नोटिस चस्पा किया गया। उपाध्याय ने बताया कि दुकानों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं। छापेमारी के दौरान दुकान बंद और दुकान छोड़कर खिसके व्यापारियों को उनको नोटिस जारी किए गए हैं। डीएम के निर्देश पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। करीब दर्जन भर से अधिक दुकानों पर पड़ताल की गई। कुछ कमियां मिलने पर हिदायत दी गई।