{"_id":"5b75e57542c79238dc61fddf","slug":"153445310018-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिने स्टार अक्षय कुमार ने शहीद की बेटी को डाक्टर बनाने का वादा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिने स्टार अक्षय कुमार ने शहीद की बेटी को डाक्टर बनाने का वादा किया
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। मशहूर सिनेस्टार अक्षय कुमार ने अशोक चक्र विजेता शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी को सम्मानित किया। आजादी की 72वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें एक लाख रुपये का चेक सौंपा। शहीद की पुत्री भूमिका को भी डॉक्टर बनाने का वादा किया।
स्थानीय निवासी शहीद मोहन नाथ गोस्वामी दो सितंबर 2015 को कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा जिले में 10 आतंकवादियों को मार गिराने के बाद वीर गति को प्राप्त हुए थे। सबसे पहले भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने उनके परिजनों को पांच लाख की सहायता देने के साथ ही शहीद की बेटी की पढ़ाई का खर्च वहन करने का वायदा किया था। मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए अक्षय कुमार ने भी शहीद की बेटी के डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने का वादा किया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीद की पत्नी को छह लाख, माता को चार लाख की मदद दी थी। शहादत के तीन साल बाद सिर्फ शहीद द्वार ही बन पाया है। उसमें भी गुणवत्ता को ताख पर रखा गया है। मिनी स्टेडियम कागजों में ही बन रहा है जबकि शहीद की पत्नी नौकरी के लिए जनप्रतिनिधियों की चौखट के चक्कर लगाने को मजबूर है।