{"_id":"5b75cf2f42c79217b247b628","slug":"15344473989-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर कांड के बीच हुई मंदिर में गोलू की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदर कांड के बीच हुई मंदिर में गोलू की प्राण प्रतिष्ठा
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सबका मालिक एक स्वयं सेवी संगठन की पहल पर विभिन्न गांवों की महिलाओं ने गोलू मंदिर से बैजनाथ धाम तक पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर गोलू मंदिर में भगवान गोलू की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस मौके पर मंदिर में सुंदर कांड किया गया। सुंदर कांड शुुरू होने से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में नौघर, पाये, टीट बाजार, भकुनखोला, पचना, बड़ेत, गढ़सेर माल्दे, सिटोली, सेलीहाट आदि गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के मंदिर लौटने पर मंदिर में गोलू की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान के साथ की गई। इस मौके पर नीरज पंत, कैलाश सिंह अल्मिया, दलीप भाकुनी, कैलाश अल्मिया,तारा सिंह मेहरा, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, पप्पू अल्मिया, विपिन जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, घनश्याम जोशी, डीके नेगी आदि ने सहयोग दिया।