{"_id":"5b71ec3142c7926ff10409fd","slug":"153419268120-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रिचर पशुओं को दिन में भी मिलेगा चांदनी रात का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रिचर पशुओं को दिन में भी मिलेगा चांदनी रात का माहौल
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पंडित गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान अब रात्रिचर पशु और पक्षियों को दिन में भी चांदनी रात जैसा माहौल उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए डेढ़ माह पहले से भवन निर्माण शुरू हो गया है। भवन को रात्रिचर पशु-पक्षियों के मुताबिक आकार दिया जा रहा है। दर्शक जल्द ही यहां बीज्जू, उल्लू, सांप, चमगादड़ समेत अन्य पशु-पक्षी देख सकेंगे।
नैनीताल का जू काफी विख्यात है। यहां बाघ से लेकर रेड पांडा समेत श्रेणी एक के कई पशु पक्षी हैं। चार माह पहले तत्कालीन डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने रात्रिचर पशुओं के लिए अलग भवन बनवाने का निर्णय लिया। अलग भवन का उद्देश्य रात्रिचर पशुओं को दिन के समय चांदनी रात जैसा माहौल उपलब्ध करवाना था ताकि दर्शक आसानी से इन्हें देख सकें। डेढ़ माह पहले अलग भवन का निर्माण शुरू हो गया।
सोमवार को जू की टीम ने निर्माण कार्यों की स्थिति जानी। एसडीओ दिनकर तिवारी ने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद कुछ नए पशु-पक्षियों को यहां लाया जा सकता है।