{"_id":"5b4fa9ef4f1c1b3b748b5a23","slug":"153194749915-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सरकार को भाया छात्रा प्रगति का प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन सरकार को भाया छात्रा प्रगति का प्रोजेक्ट
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पर्यावरण संरक्षण को लेकर चीन सरकार की ओर से कराई गई एक प्रतियोगिता में देवभूमि की बेटी प्रगति यादव का सोलर एंड वाटर कंजर्वेशन प्रोजेक्ट चयनित हुआ है। चीन सरकार ओर से प्रगति का पुरस्कार कोरियर से उनके घर भेजा गया है। रामनगर निवासी प्रगति यादव यहांशेरवुड कॉलेज में 11वीं की छात्रा हैं। चीन सरकार के प्रौद्योगिकी और शिक्षा मंत्रालय की ओर वन बेल्ट वन रोड योजना के तहत युवा विज्ञान फाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें करीब 120 देशों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण पर बनाए गए बच्चों के प्रोजेक्टों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से चीन सरकार ने पुरस्कार के लिए 20 प्रोजेक्टों का चयन किया। इनमें से भारत के दो बच्चों के प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। प्रगति के पिता मुकेश यादव रामनगर में ट्रैवल एजेंसी चलते हैं। उन्होंने बताया कि प्रगति ने 2015 में भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था, लेकिन तब वह सफल नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि प्रगति को प्रकृति से काफी लगाव है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ही वह अपना भविष्य बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रगति ने चीन सरकार की इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना प्रोजेक्ट ऑनलाइन जमा किया था, जिसमें उन्होंने विडियो प्रजेंटेशन से प्रोजेक्ट को समझाया था। उन्होंने बताया कि प्रगति ने प्रोजेक्ट में औद्योगिक फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी का प्रयोग किस प्रकार फैक्ट्री में ही किया जा सकता है। सोलर सिस्टम से बिजली की बचत करना बताया था। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के चयन के बाद चीन सरकार की ओर से आयोजन में शामिल होने के लिए फोन भी आया था लेकिन स्कूल में कार्यक्रम होने के चलते प्रगति को छुट्टी नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र और पुरस्कार घर के पते पर कोरियर से मिला है।
विज्ञापन