{"_id":"5b43c3ff4f1c1bc5248b57dc","slug":"15311677411-kaladungi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कुचला स्कूटी सवार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने कुचला स्कूटी सवार युवक
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। सामने से आ रहे ट्रक से कुचल कर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
छोटी हल्द्वानी गांव निवासी जगदीश नेगी (32) स्थानीय वेव बार में बारमैन था। सोमवार सुबह करीब दस बजे जगदीश स्कूटी पर सवार होकर बाजार से बार की ओर आ रहा था कि तभी मातादीन बाग के पास जगदीश की स्कूटी सामने से आ रहे लालकुआं दुग्ध संघ के मिल्क डिलीवरी ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गई। जगदीश का सिर ट्रक से टकरा गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
घर का इकलौता था जगदीश
कालाढूंगी (नैनीताल)। जगदीश घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। जगदीश के पिता की मौत 15 साल पहले हो चुकी है। घर में मां, पत्नी ममता, दो बच्चे लड़की खुशी (4), लड़का नमन (2) की चीख़-पुकार से कोहराम मचा है।