फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कांग्रेसियों ने मनाया विश्वास घात दिवस

कांग्रेसियों ने मनाया विश्वास घात दिवस

Sun, 27 May 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मनाया विश्वास घात दिवस
रुद्रपुर/सितारगंज/खटीमा/बाजपुर/गदरपुर/किच्छा। केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने जिले भर में विश्वासघात दिवस मनाया। रुद्रपुर के बाटा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व स्वास्थ मंत्री तिलकराज बेहड़ और नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के समय जो वादे देश की जनता से किये थे उन्हें पूरा ना कर जनता के साथ विश्वासघात किया है। वहां पर पुरुषोत्तम अरोड़ा, विजय अरोड़ा, चंद्रसेन, सुशील मंडल, मीना शर्मा, नदीम खान आदि थे।
विज्ञापन


इधर, बाजपुर तहसील परिसर में कांग्रेसियों ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जुलूस का नेतृत्व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री जितेंद्र शर्मा ऊर्फ सोनू ने किया। वहां डोरीलाल सागर, राजेंद्र बेदी, अनिल सेन, रेशम यादव, बब्बू सैफी, प्रेम यादव, हनीफ, सिंह स्वरूप भारती, तनवीर अहमद, सुनील चानना, राकेश, साबिर हुसैन, नत्था सिंह आदि थे।
विज्ञापन


इधर, गदरपुर में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार जेपी गौड़ के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को अपने झूठ के पुलिंदों के सहारे ठगा है। वहां पर संजीव अरोड़ा, शैलेंद्र शर्मा, इंद्रपाल संधू, हामिद अली, बृजेश चौधरी, टेक चंद कंबोज, हरि खेड़ा, अमरजीत सिंह, अरमाना बेगम आदि थे। इधर खटीमा में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर क नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील पहुंचे। वहां पर पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, मेंहदी हसन, दयाकिशन कालोनी, राजकिशोर सक्सेना, देवेंद्र कन्याल, नासिर खान, नरेंद्र आर्य, राशिद अंसारी, राजू सोनकर, कृष्णा नेगी, विमला मुंडेला, लीला चंद, बीना राणा, कुसुम कापड़ी, जपी सिंह, मो. ताहिर, अरफात, रमेश चंद्र रजवार, प्रदीप कुमार, उम्मेद सिंह रौतेला, अरुण ऐरी, बलवीर, जसविंदर सिंह, अमरेंद्र सिंह, नवीन जोशी आदि थे।

इधर, सितारगंज में शनिवार को मुख्य चौराहे पर एकत्रित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहां मंडी चेयरमैन हरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जिलानी अंसारी, करन जंग, हसनैन मलिक, हाजी अनवार अहमद, वसीम मियां, सरदार हसन, सगीर अहमद, नसीम मलिक, यूसुफ मलिक, अख्त्यार अहमद पटौदी, मलकीत सिंह हुंदल, मुगनी अहमद, डॉ. अवतार सिंह आदि थे।

इधर, किच्छा में कार्यकर्ता इंदिरा गांधी मैदान में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। वहां कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु, दुर्गेश गुप्ता, लियाकत अंसारी, रमेश, तस्लीम रजा आदि थे। इधर डीडी चौक पर नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, सुरेश पपनेजा, संजीव कुमार सिंह, दर्शन कोली, राजेश कुमार रज्जी, अशोक मित्रा, अरुण तनेजा, मेजर सिंह, अफजाल शेरी आदि थे प्रदर्शन किया।



सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप
गदरपुर । कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए गुणवत्ता की जांच कराने को एसडीएम और गल्फार कंपनी के अधिकारी से वार्ता की। कहा कि सड़क के दोनों तरफ चौड़ाई बढ़ाई जाए। नाली बनाने में दूरी एवं उचित माप ली जाए। इसके अलावा सड़क निर्माण करते समय धूल को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed