{"_id":"5afddc0d4f1c1be4408b6023","slug":"152658637713-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समंदर में सबसे कम उम्र के तैराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समंदर में सबसे कम उम्र के तैराक
Updated Fri, 18 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनी झील में इन दिनों एक ऐसा नौजवान ठंडे पानी में तैरने की आदत बनाने आया है जिसका मकसद दुनिया के सबसे कम उम्र के सात समंदर पार करने वालों की लिस्ट में नाम दर्ज कराने का है। बात हो रही है इंगलिश चैनल, केटलिन चैनल और मैन आडिन चैनल समेत मोलूकाय चैनल नाबालिग रहते पार कर चुके प्रभात राजू कोली की। राजू महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले हैं। प्रभात की मां शिल्पा राजू कोली गृहणी हैं। प्रभात के पिता राजू रघुनाथ कोली मुंबई के भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में तैनात हैं। मां ने बताया कि प्रभात ने 2015 में इंगलिश चैनल 36 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे 14 मिनट जबकि वर्ष 2016 में 34 किमी कैटलीन चैनल को 10 घंटे 30 मिनट में पार किया था। 2017 में 42 किमी लंबे मैन आडिन चैनल को 8 घंटे व पांच मिनट में पार किया था। इन तीनों चैनलों को मिलाकर प्रभात ने ट्रिपल क्राउन कहे जाने वाले चैनलों के समूह को पार किया और इसी के साथ वह इन्हें पार करने वाला सबसे कम उम्र का तैराक बना। अब प्रभात का सपना 20 वर्ष की उम्र तक सात समंदर पार करने का है जिससे वह सबसे कम उम्र का तैराक बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कर लेगा। प्रभात के मुताबिक अभी विश्व में सबसे कम उम्र का तैराक पूना के 32 वर्षीय रोहन मेरे हैं। प्रभात की मानें तो वह आगामी 16 जून को यूनाइटेड किगडम (यूके) के लिए निकलेंगे। जहां वह आयरलैंड से स्काटलैंड तक 36 किमी वाली आयरिस चैनल को पार करेंगे। बर्फिला क्षेत्र होने की वजह से अपने आप को ढालने के लिए प्रभात नैनीझील के ठंडे पानी में इन दिनों तैयारी कर रहे हैं। प्रभात को नैनी झील में तैराकी में प्रशिक्षक के रुप में यशपाल रावत और योगेश साह भी सहयोग कर रहे हैं।
समंदर में सबसे कम उम्र का तैराक बनने की तमन्ना है प्रभात की
बर्फीले आयरिस चैनल को पार करने के लिए नैनी झील में कर रहे हैं अभ्यास
विज्ञापन
समंदर में सबसे कम उम्र का तैराक बनने की तमन्ना है प्रभात की
बर्फीले आयरिस चैनल को पार करने के लिए नैनी झील में कर रहे हैं अभ्यास