{"_id":"5af33d704f1c1b360b8b9358","slug":"15258904144-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से निपटने में चूक रही तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से निपटने में चूक रही तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई: एसडीएम
Updated Wed, 09 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम गरुड़ ने तहसील स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों से आपदा से निपटने के तैयार रहने को कहा है। उन्होंने आपदा के मामलों को गंभीरता से न लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही।
तहसील सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में एसडीएम ने कहा कि आपदा का सीजन पिछले साल तक जुलाई माह से शुरू होता था मगर इस बार आपदा के सीजन से पूर्व में ही संकेत मिलने लगे हैं। एसडीएम ने पटवारियों, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, सिंचाई, बिजली, पानी आदि विभागों के अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए अभी से सजग रहने को कहा। आपदा के मामलों में जरा सी भी चूक होने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रभारी खंड विकास अधिकारी मोहन गोस्वामी, सीएचसी बैजनाथ के प्रभारी एसएस गुंज्याल, बीईओ जीसी कुनियाल, तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा, कानूनगो त्रिभुवन बोरा आदि ने विचार रखे।