फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   5854 मतदाता करेंगे कालाढूंगी पंचायत अध्यक्ष के भाग्य का फैसला

5854 मतदाता करेंगे कालाढूंगी पंचायत अध्यक्ष के भाग्य का फैसला

Mon, 30 Apr 2018 01:57 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
5854 मतदाता करेंगे कालाढूंगी पंचायत अध्यक्ष के भाग्य का फैसला
मतदान - फोटो : amar ujala
कालाढूंगी (नैनीताल)। विगत 25 वर्षों से सामान्य नगर पंचायत कालाढूंगी के अध्यक्ष पद की सीट को इस बार अन्य पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इससे काफी समय से चुनाव की तैयारी कर रहे सामान्य जाति के प्रत्याशियों को धक्का लगा है। फिलहाल इस बार नगर पंचायत के 5854 मतदाता अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

कालाढूंगी नगर पंचायत क्षेत्र में इस बार कुल 5854 मतदाता हैं। इनमें 3002 पुरुष तो 2852 महिला मतदाता हैं। कालाढूंगी नगर पंचायत में कुल 7 वार्ड हैं। नगर क्षेत्र के वार्डों की स्थिति देखी जाए तो वार्ड नंबर 1 जंगलात वार्ड में 890, वार्ड नंबर 2 फैक्ट्री वार्ड में 1151, वार्ड नंबर 3 उत्तरी बंजारा बस्ती वार्ड में 962, वार्ड नंबर 4 अस्पताल वार्ड में 572, वार्ड नंबर 5 पूर्वी धोबी बस्ती वार्ड में 803, वार्ड नंबर 6 तहसील व थाना वार्ड में 747, वार्ड नंबर 7 मंगोलिया धड़ा वार्ड में 729 मतदाता हैं। कालाढूंगी नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार 25 वर्षों बाद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो चुकी है तो वहीं वार्ड सभासदों का आरक्षण भी तय हो चुका है। अभी चुनाव की तिथि तय होने में कुछ समय बाकी है लेकिन सीटों की स्थिति साफ होने के बाद सभी प्रत्याशी अपने अपने तरीकों से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन


मतदान स्थल भी चिन्हित
प्रशासन ने कालाढूंगी नगर पंचायत में मतदान स्थलों को भी चिन्हित कर लिया है। इसमें वार्ड नंबर 1 के मतदाता लोनिवि विश्राम गृह, वार्ड नंबर 2 के मतदाता खादी ग्राम उद्योग, वार्ड नंबर 3 के मतदाता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, वार्ड नंबर 4 व 5 के मतदाता राजकीय इंटर कॉलेज और वार्ड नंबर 6 व 7 के मतदाता राजकीय प्राइमरी विद्यालय में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed