{"_id":"5ae38e124f1c1b5f098b6e3c","slug":"152486248310-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कुमाऊं विवि की परीक्षाओं में नहीं आएंगे बहुकल्पीय प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कुमाऊं विवि की परीक्षाओं में नहीं आएंगे बहुकल्पीय प्रश्न
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें परीक्षा से जुड़े कई अहम फैसलों पर सहमति बनी। बैठक में विवि प्रशासन कॉलेजों की ओर से आंतरिक मूल्यांकन के अंक भेजने में होने वाली खामियों को लेकर काफी सख्त दिखा तो वहीं बैठक में आगामी सत्र से विवि की परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्नों को हटाने का भी निर्णय लिया गया।
विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि कॉलेजों, कैंपसों की ओर से 2016-17 में स्नातक के जिन छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक विलंब शुल्क के साथ भेजने के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि तय कि गई थी लेकिन कॉलेजों, कैंपसों की ओर से समय रहते प्राप्तांक नहीं भेजे गए, जिस पर परीक्षा समिति ने निर्णय लिया है कि ऐसे परीक्षार्थी कॉलेजों से संपर्क करें।
कॉलेज उन छात्रों के प्राप्तांक दो मई तक विवि में भेज दें। परीक्षा समिति ने निर्णय लिया कि 2016-17 के जिन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा, एमए की मौखिक परीक्षा छूट गई है वह कॉलेजों में दो हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट जमा कराएं। कॉलेज 10 मई तक छात्रों के प्राप्तांक विवि को भेजें।
विज्ञापन
स्नातक, परास्नातक के जिन छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन रह गया है वह 500 रुपये का ड्राफ्ट कॉलेज में जमा कराएं। कॉलेज दो मई तक उनके प्राप्तांक विवि को भेजें। सत्र 2017 में बीए प्रथम सेमेस्टर के कुछ छात्रों ने प्रवेश फार्म में विषयों का चयन गलत करने के साथ भाषा का चयन किया था, जिस कारण उनका परिणाम रोका गया था, ऐसे परीक्षार्थी जो तीन विषयों में पास हैं, उनको द्वितीय सेमेस्टर में परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा लेकिन उनको एक भाषा विषय का चयन कर विवि को बताना होगा और उस विषय की परीक्षा बैक के तौर पर देनी होगी।
आगामी सत्र से दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्नों को हटाने का फैसला परीक्षा समिति ने लिया है। बैठक में प्रभारी कुलसचिव बीएस बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. वाईएस रावत, प्रो. आरएस पथनी, प्रो. एलएम जोशी, डॉ. रितेश साह, डॉ. विनय विद्यालंकार सहित सभी संकायाध्यक्ष, कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद रहे।
कुमाऊं विवि : अब बहुविकल्पीय प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे
कुविवि परीक्षा समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए