फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में भी आश्रम से खदेड़ा गया था आसाराम को

नैनीताल में भी आश्रम से खदेड़ा गया था आसाराम को

Thu, 26 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में भी आश्रम से खदेड़ा गया था आसाराम को
Asaram
नैनीताल। यह एक दुखद संयोग है कि बलात्कारी बाबा आसाराम ने अपने कथित आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत नैनीताल से की थी। संत लीलाशाह को भले ही आसाराम गुरु मानता था पर लीलाशाह ने उसे कभी अपना चेला नहीं माना। यहां तक कि उसकी संदिग्ध गतिविधियां देखकर उसे आश्रम से ही निकाल दिया था और उसके यहां आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। आसाराम का नैनीताल में आश्रम बनाने का सपना उसके पुत्र नारायण साईं ने बाद में पूरा किया और यहां मंगोली में एक आश्रम बनाया हालांकि यह चल नहीं पाया।
विज्ञापन

आसाराम (तब आसूमल) यहां 1960 के दशक में आया था। उसकी गतिविधियां तब भी संदिग्ध थीं। आश्रम से जुड़े लोगों के अनुसार उसका ध्यान जप तप में कम और आश्रम कब्जाने में ज्यादा था। आसाराम कुश्ती का शौकीन था और साथियों के साथ घंटों कुश्ती के दांव पेंच आजमाता था। तब यदि आसाराम ने आश्रम से कुछ सीखने का प्रयास किया होता तो शायद वह कालांतर में बलात्कारी न बन कर वास्तविक समाजसेवा कर पाता। नैनीताल में हनुमानगढ़ी के निकट लीलाशाह आश्रम की स्थापना स्वामी लीलाशाह ने 1940 में की थी। वे यहां तप और साधना करते थे। उस दौरान वर्षों तक आश्रम के प्रबंधक रहे स्व. गणेश दत्त भट्ट ने खुलासा किया था कि आसाराम के हावभाव और तड़क भड़क से व्यथित लीलाशाह ने उसे बहुत बार समझाया लेकिन उनकी बात न मानने पर चार वर्ष बाद आश्रम से निकाल दिया था। यह एक विचित्र संयोग है कि जिस लीलाशाह को आसाराम अपना गुरु मानने का ढोंग करता था वे सदैव महिलाओं से दूर रहते थे। वे महिलाओं को चरण स्पर्श तक नहीं करने देते थे। स्वामी लीलाशाह ने 1973 में देह त्यागने से पहले आश्रम की जिम्मेदारी भट्ट को सौंप दी थी। 1994 में इसका प्रबंधन बदल गया। आश्रम से जुड़े एलके असवानी का भी दावा था कि 28 जून 1999 को आसाराम के चेलों ने नैनीताल में संकीर्तन यात्रा के दौरान आश्रम पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया था, जिसे बमुश्किल बचाया जा सका। 2007 में आसाराम के पुत्र नारायण साईं ने मंगोली सिलकोड़िया के निकट 11 नाली भूमि खरीद कर नारायण साईं आश्रम स्थापित किया किंतु यह चल नहीं पाया।
विज्ञापन


आसाराम ने जमकर भुनाया स्वामी लीलाशाह का नाम
नैनीताल। स्वामी लीलाशाह अपनी दिव्यशक्ति से भले ही आसाराम की असलियत आज से 55 वर्ष पूर्व ही जान कर उसे न केवल आश्रम से निकाल चुके थे और उसके यहां प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा चुके थे लेकिन उनके देहांत के बाद आसाराम ने स्वयं को उनका सच्चा शिष्य साबित कर स्वामी जी के लाखों अनुयायियों को जबरन अपना शिष्य बनाने का भरपूर प्रयास किया। आसाराम अक्सर अपने प्रवचनों में स्वामी लीलाशाह का नाम लेकर रोने का नाटक करता था। उसने सद्गुरु की याद में नाम से बनाई गई लघु फिल्मों में लंबा चौड़ा प्रवचन देकर दावा किया है कि स्वामी लीलाशाह उसके गुरु थे। वह उनकी भरपूर सेवा करता था। यह वीडियो यू ट्यूब पर भी जारी किए जाते थे। यही नहीं आसाराम ने अपने पुत्र नारायण के साथ स्वामी जी के नाम में प्रयुक्त साईं शब्द भी जोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed