{"_id":"5ad656954f1c1b80028b5181","slug":"15239963123-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी छोटी पार्किंग बनाएगा प्रशासन, किराया होगा आधे से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी छोटी पार्किंग बनाएगा प्रशासन, किराया होगा आधे से कम
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में फ्लैट्स कार पार्किंग हुई फुल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पांच अस्थाई पार्किंग बनाने पर विचार चल रहा है। फिलहाल कैलाखान, सूखताला, पिगरी फार्म, रूसी बाइपास और नारायण नगर में अस्थाई छोटी-छोटी पार्किंग बनाने की योजना है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को नगर पालिका, पुलिस, लोक निर्माण, कैंट समेत कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जाम की समस्या पर चर्चा की।
नगर में जाम व पार्किंग की समस्या को लेकर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी को अधिकारियों ने कैलाखान, सूखाताल, पिगरी फार्म, रूसी बाइपास, नारायण नगर समेत कई जगह अस्थाई पार्किंग बनाने का सुझाव दिया। डीएम ने कहा कि इन पार्किंग का किराया अन्य पार्किंग की तुलना में आधे से भी कम रहेगा। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहिताश शर्मा को निर्देश दिए कि नगर में आने वाले पर्यटकों के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाए। सीओ सिटी विजय थापा को निर्देश दिए कि सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया जाए। सड़कों पर जाम नहीं लगना चाहिए। एडीएम हरबीर सिंह ने कहा अस्थाई पार्किंग में 300 गाड़ियों को खड़ा करने का प्रबंध करने का प्रयास किया जाएगा।
कैलाखान, सूखाताल, पिगरी फार्म, रूसी बाइपास, नारायण नगर पर हो रहा विचार
नगर में की जाएगी मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था