{"_id":"5ac67d194f1c1beb618b5a91","slug":"152295759717-kaladungi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजू का सुखा पेड़ गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजू का सुखा पेड़ गिरा
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। नयागांव के पास बृहस्पतिवार को कंजू का विशालकाय सूखा पेड़ एनएच पर गिर गया, जिस कारण बाजपुर-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।
नयागांव तिराहा स्थित वन विभाग के बैरियर के पास कंजू का सूखा पेड़ सड़क किनारे खड़ा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे यह पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क के बीचोेंबीच गिर गया। इस कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद राहगीरों ने धक्का मारकर पेड़ को सड़क से हटाया। तभी एनएच पर यातायात बहाल हो पाया। पेड़ की चपेट में आने से कालाढूंगी-नयागांव को जा रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग से हादसे के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था।