{"_id":"5ac52e6e4f1c1bc1618b5927","slug":"1522871922208321-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि : बीएड में 8321 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि : बीएड में 8321 परीक्षार्थी
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
exam paper Evaluation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षाएं आठ अप्रैल से शुरू होंगी। बीएड के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी को इस बार नया केंद्र बनाया गया है। एमएड परीक्षा नैनीताल, अल्मोड़ा परिसरों में होगी। बीएड में 8321, एमएड परीक्षा में 292 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विवि प्रशासन की ओर से परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रभारी कुलसचिव बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा तीन सत्रों में होगी। इनका समय सुबह 10 बजे से 11:30 बजे, दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे, दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक होगा। एमएड की परीक्षा दोपहर 12 से दो बजे तक सिर्फ एक पाली में होगी। एमएड परीक्षा में 292 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें नैनीताल परिसर के 231, अल्मोड़ा परिसर के 61 अभ्यर्थी शामिल हैं। बीएड के लिए एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में 1326, काशीपुर में 1119, पिथौरागढ़ में 993, अल्मोड़ा परिसर में 759, खटीमा में 627, रुद्रपुर में 625, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में 500, बागेश्वर में 494, रामनगर में 484, नैनीताल में 369, सूरजमल अग्रवाल प्राइवेट कन्या महाविद्यालय किच्छा में 281, लोहाघाट में 270, रानीखेत में 196, बेड़ीनाग डिग्री कॉलेज में 165, द्वाराहाट में 113 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बिष्ट ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र कुविवि की वेबसाइट केयू नैनीताल डॉट एसी डॉट इन से डाउनलोड कर सकते हैं।