फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दुग्ध समिति की बैठक में हंगामा

दुग्ध समिति की बैठक में हंगामा

Thu, 05 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
दुग्ध समिति की बैठक में हंगामा
कालाढूंगी (नैनीताल)। दुग्ध समिति कमोला की बैठक में खरीदी गई जमीन के मामले में समिति के सदस्यों सहित दुग्ध उत्पादक दो गुटों में बट गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में मारपीट तक की नौबत आ गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही लोग माने। कमोला की दुग्ध समिति लंबे समय से किराए के भवन में संचालित हो रही है। संचालक मंडल द्वारा दुग्ध समिति के लिए कमोला में लगभग दो हजार वर्ग फुट भूमि खरीदी गई है। मंगलवार को हुई बैठक में संचालक मंडल के चार सदस्य इसके विरोध में उतर गए। सदस्यों का कहना है कि जिस स्थान पर जमीन खरीदी गई है, वह सड़क से काफी अंदर है। साथ ही सुनसान भी है, जिस कारण यहां आने में महिलाओं, बच्चों को परेशानी हो सकती है। असहमति पर दोनों गुट में काफी बहस हुई। हाथापाई तक की नौबत आ गई। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों गुटों को शांत किया। एसआई हरीश बिष्ट ने कहा कि दोनों गुटों को भविष्य में हंगामा न काटने की हिदायत दी।
विज्ञापन


अधिकतर सदस्य जमीन के पक्ष में
समिति के अध्यक्ष महिमन सिंह चौहान का कहना है कि संचालक मंडल में नौ सदस्य है। पांच सदस्य, 250 दुग्ध उत्पादक खरीदी गई जमीन पर दुग्ध समिति को संचालित करने के पक्ष में हैं। उन्होंने सहमति पत्र भी दिया है। कहा कि कुछ लोग मामले में अनावश्यक व्यवधान पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed