फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर पालिका की जमीन पर हुआ अवैध निर्माण एलडीए ने तोड़ा

नगर पालिका की जमीन पर हुआ अवैध निर्माण एलडीए ने तोड़ा

Thu, 05 Apr 2018 01:19 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की जमीन पर हुआ अवैध निर्माण एलडीए ने तोड़ा
नैनीताल। नगर पालिका की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टीम बुधवार को तुड़वा दिया। मौके पर एक अन्य निर्माण को नियम विरुद्ध होने के कारण टीम ने सील कर दिया। पालिका की जमीन पर कब्जा करके निर्माण हो रहा था, इसलिए पालिका के ईओ को जमीन का रखरखाव करने के निर्देश देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

डीडीए सचिव एडीएम हरबीर सिंह को शिकायत मिली थी कि ब्रे साइड कंपाउंड में पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर एडीएम हरबीर सिंह बुधवार को परियोजना अधिकारी सीएम साह, जेपी डबराल, पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में टीम को पता चला कि निर्माण नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा करके किया जा रहा है। एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि मदन लाल के दो अवैध निर्माण पाए गए। एक को मौके पर ही तुड़वा दिया है, जबकि दूसरा सील कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा कब्जा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ईओ को जमीन संरक्षण के लिए नोटिस भेजेंगे
नगर पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा था। इससे प्रतीत होता है कि पालिका अपनी जमीनों का संरक्षण ठीक से नहीं कर रही है। ऐसे में पालिका को नोटिस देकर अपनी जमीन के संरक्षण के लिए चेताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरबीर सिंह, एडीएम, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed