{"_id":"5ac51e794f1c1bc2618b5873","slug":"15228678382-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञेय की पुण्य तिथि पर साहित्य संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञेय की पुण्य तिथि पर साहित्य संगोष्ठी
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज राजकीय महाविद्यालय सिसौना में हिंदी के प्रख्यात कवि श्री सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय की पुण्य तिथि पर साहित्य संगोष्ठी हुई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा ने कवि अज्ञेय की आये नचनिये कविता पढ़कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मशहूर कवि विवेक बादल बाजपुरी ने अपनी रचनाओं से सबका मन मोह लिया। छात्र मो. अजहर और छात्रा दीपा ने अज्ञेय की रचनाओं का पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. अनीता नेगी ने अज्ञेय के जीवन को बारे में बताया डाला। संचालन हिंदी विभाग परिषद की प्रभारी डॉ. रजविंदर कौर ने किया। वहां डॉ. शर्मिला सक्सेना, डॉ. साधना पंत, नीति चौहान, मिथुन पहाड़, सरबजीत सिंह, मोहित तिवारी, पंकज सिंह पानू, ज्योति दास, यश अरोरा, परवेज पटौदी आदि थे।