{"_id":"5ab7d1574f1c1b57408b4e08","slug":"15219963774-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीनगरी में रात को दिखे दो तेंदुए, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीनगरी में रात को दिखे दो तेंदुए, दहशत
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वन रेंज गढ़खेत (वज्यूला) क्षेत्र के हरीनगरी गांव में तेंदुए द्वारा तीन वर्षीय मासूम करन को शिकार बनाने के बाद से दहशत है। ग्रामीणों को शनिवार शाम दो तेंदुएं आबादी क्षेत्र में दिखाई दिए। इससे लोग काफी घबरा गए। ग्रामीणों ने रात भर कनस्तर बजाकर रात काटी।
वन विभाग ने तेंदुए को कैद करने के लिए शनिवार रात हरीनगरी गांव में पिंजरा भी लगाया लेकिन तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो सका। वहीं करन की मौत से उसके पिता दीपक सदमे में हैं।
कुलाऊं के पूर्व प्रधान किशन सिंह रावत, हरीनगरी के प्रधान लक्ष्मण कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम ग्रामीणों को कुलाऊं हरीनगरी मोटर मार्ग पर दो तेंदुए अलग-अलग जगह पर नजर आए। इसकी सूचना पूरे इलाके में फैल गई।
विज्ञापन
उनके मुताबिक तेंदुओं को आबादी से भगाने के लिए ग्रामीणों ने रात भर कनस्तर बजाए। वहीं, करन के पिता दीपक राम रविवार को दिल्ली से लौट आए हैं। वह बेटे की मौत से सदमे में हैं। रविवार को भी उनके घर में शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा।