फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अमर उजाला ने मिलाया 11 माह की बच्ची को अपने परिजनों से

अमर उजाला ने मिलाया 11 माह की बच्ची को अपने परिजनों से

Sun, 25 Mar 2018 02:58 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ने मिलाया 11 माह की बच्ची को अपने परिजनों से
मां से मिली बेटी - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेलवे बोगी के शौचालय में 11 माह की अबोध बच्ची शुक्रवार रात लावारिस हालत में मिली थी। वह पूछड़ी गांव की पूजा थी जो शुक्रवार शाम लापता हो गई थी। शनिवार को अमर उजाला में खबर छपने पर उसके परिजन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। पुलिस की जांच, एसडीएम के आदेश पर यह बच्ची परिजनों को सौंप दी गई।
विज्ञापन

रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर रेलगाड़ी शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसकी सफाई के दौरान रात करीब 11 बजे स्वच्छक को रेलवे बोगी के शौचालय में यह बच्ची लावारिस मिली थी। इसे रात करीब पौने 12 बजे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉ. जितेंद्र भट्ट ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वह स्वस्थ मिली। बच्ची की शिनाख्त न होने पर एसडीएम परितोष वर्मा ने बच्ची को चिकित्साकर्मियों की सुपुर्दगी में दिया था। इसी बीच शनिवार सुबह ग्राम पूछड़ी निवासी सेवाराम की पत्नी संतोष को अमर उजाला से पता चला तो वह अस्पताल पहुंची। बताया कि यह बालिका उसकी बेटी पूजा है। इसकी उम्र 11 माह है। वह शुक्रवार शाम जस्सागांजा के पास नदी के किनारे कपड़े धो रही थी। पूजा समेत चार बच्चे लक्ष्मी (11), ममता (10), काजल (5), शिवम (4) भी पास में खेल रहे थे, तभी पूजा गायब हो गई थी। वह रातभर उसे खोजते रहे लेकिन बेटी नहीं मिली। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि बच्ची के आधार कार्ड, ग्राम प्रधान, पुलिस जांच में समानता के आधार पर बच्ची को उनके परिजनों को सौंपी गई है। इसी बीच नैनीताल के विमर्श एनजीओ की कर्मी मोहिनी, रेनू भी रामनगर पहुंचे। बच्ची के मां-बाप भी मिलने की सूचना पर वह भी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed