{"_id":"5ab6a56f4f1c1bc3758b74dc","slug":"152191960017-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान लापता सूरज का नौ दिन बाद कोई सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान लापता सूरज का नौ दिन बाद कोई सुराग नहीं
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा में पश्चिम बंगाल के बीना कुड़ी जंगल में ड्यूटी के दौरान लापता हुए सात कुमाऊं रेजीमेंट के जवान सूरज चड्डा का नौ दिन बाद भी पता नहीं चला है। छिनकी गाजो पट्टी निवासी सूरज चड्ढा 10 माह पहले कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। रानीखेत में ट्रेनिंग के बाद उन्हें सात कुमाऊं रेजीमेंट में शामिल किया गया था। सूरज ने ट्रेनिंग के बाद पहली बार नौ मार्च को बीना कुड़ी यूनिट में ज्वाइनिंग ली।
बीना कुड़ी यूनिट में ड्यूटी के दौरान 16 मार्च को प्रात: चार बजे सूरज अचानक लापता बताया गया। सेना की यूनिट लापता जवान की तलाश में जुटी है। इस दौरान सूरज के मोबाइल नंबर पर परिजन लगातार संपर्क जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सूरज की माता बसंती चड्ढा, छोटा भाई कुंदन जो कि अभी पढ़ाई कर रहा है लापता सूरज के स्वस्थ और सही सलामत होने की बात करते हैं। सूरज के घर में उनके शुभ चिंतकों एवं रिश्तेदारों का संपर्क बना हुआ है।