फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मनरेगा श्रमिकों के खाते भी आधार से जुड़ेंगे

मनरेगा श्रमिकों के खाते भी आधार से जुड़ेंगे

Sat, 17 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा श्रमिकों के खाते भी आधार से जुड़ेंगे
नैनीताल। जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा एवं जिला समन्वय समिति की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को टीआरसी सूखाताल में हुई। इसमें सीडीओ प्रकाश चंद्र ने कहा कि सभी बैंक खाते, मनरेगा श्रमिकों के आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होंगे और बैंकों में ग्राहकों के लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाएगा। कहा कि प्राथमिक क्षेत्र में अधिक किसानों को ऋण दिया जाए। ऋण-जमा अनुपात बढ़ाया जाए। पर्यटन योजना के तहत मिले आवेदनों को 45 दिन में निस्तारित किया जाए। कृषकों, कृषि आधारित लघु उद्यमियों को मांग के अनुसार ऋण दिया जाए। समय पर बीज रसायन, उर्वरक आदि उपलब्ध कराया जाए। फसल नुकसान का सर्वे कर जल्द रिपोर्ट दी जाए। प्रार्थना पत्र निरस्त करने का कारण आवेदक को बताएं। बैंकर्स वसूली प्रमाण पत्रों का मिलान तहसील, सीआरए से कर लें ताकि बकाएदारों से ऋण वसूली की जा सके। एलडीओ टीएस रावत ने बताया कि वार्षिक ऋण योजना के तहत दिसंबर में 17.54 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 14.98 करोड़ रुपये का ऋण बांटा जा चुका है। कृषि क्षेत्र में 4.24 करोड़, उद्योग में 6.20 करोड़, सेवा-व्यवसाय क्षेत्र में 4.53 चार करोड़ रुपये का ऋण बांटा गया है। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए बालकृष्ण, डीडीओ रमा गोस्वामी, डीआरएम बैंक ऑफ बड़ौदा एके जैन, डीजीएम नैनीताल जिला सहकारी बैंक डीएस नपलच्याल, ग्रामीण बैंक के आरएम एमएस बिष्ट, डीडीएम नाबार्ड विभोर कुमार, महाप्रबंधक उद्योग वाईसी पांडे, सीवीओ डॉ. पीएस भंडारी, वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार, एसएस जंगपांगी, टीएस पांगती, आरके सिह, आरबीआई के डीएस सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed