फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संगीत व वादन से सरावोर रही संगोष्ठी

संगीत व वादन से सरावोर रही संगोष्ठी

Sun, 25 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
संगीत व वादन से सरावोर रही संगोष्ठी
नैनीताल। डीएसबी परिसर हिंदी विभाग की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का अंतिम चरण शास्त्रीय संगीत की महफ़िल से सराबोर रहा। इसमें देश विदेश में अपनी कला का परचम लहरा चुके दो स्थानीय युवा कलाकार रवि जोशी और डॉ. गगनदीप होठी ने देर शाम तक अपने गायन और वादन से श्रोताओं को भाव विभोर किया। नैनीताल के हरमिटेज भवन में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हेमा जोशी ने गणेश वंदना पर कथक नृत्य से किया। छह वर्षीय बाल कलाकार आद्या जोशी ने मीराबाई के प्रसिद्ध भजन ‘पायोजी मैंने राम रतन धन पायो’ की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को चकित कर दिया। संगीत विभाग डीएसबी परिसर के विभागाध्यक्ष एवं सितार वादक डॉ. होठी ने राग हमीर प्रस्तुत किया। तबले पर प्रकाश आर्या ने संगत दी। संगीत विभाग के सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत ग्वालियर घराने के उदयीमान ख्याल गायक रवि जोशी ने ओजपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। संचालन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नीरजा टंडन ने किया। इस दौरान डॉ. रेखा साह, प्रो. जया तिवारी, डॉ. लक्ष्मी धस्माना, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. आशीष मेहता, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed