{"_id":"5a8f2e014f1c1ba3268bbbad","slug":"1519333082657-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिशूल हाउस 57 अंक के साथ चैंपियन बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिशूल हाउस 57 अंक के साथ चैंपियन बना
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। राजकीय पॉलीटेक्निक की डीएसए मैदान में चल रही दो दिनी वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को हुई। इसमें सर्वाधिक 57 अंक लेकर त्रिशूल हाउस चैंपियन बना। 52 अंक लेकर कैलाश हाउस दूसरे, 32 अंकों के साथ एवरेस्ट हाउस तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक डीके जायसवाल, विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक अनिल कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
छात्र वर्ग में भूपेंद्र सिंह धामी, अर्षित बिष्ट ने 13-13 अंक, छात्रा वर्ग में गरिमा खाती ने 25 अंक पाकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। 100 मीटर की दौड़ में भूपेंद्र धामी, गौतम कोहली, शिवम कुमार, छात्रा वर्ग में गरिमा खाती, मनीषा अरोरा, वंदना जोशी, 1500 मीटर के छात्र वर्ग की दौड़ में राहुल पांडे, सूरज बिष्ट, आनंद बल्लभ पहले तीन स्थान पर रहे। रिले रेस के छात्रा वर्ग में सुमेरु हाउस पहले, एवरेस्ट दूसरे जबकि छात्र वर्ग में कैलाश हाउस पहले, त्रिशूल हाउस दूसरे स्थान पर रहा। इससे पूर्व मेजर केएस बिष्ट के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों, छात्रों ने मार्चपास्ट किया। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य एमके सिंह, मुख्य क्रीड़ाधिकारी गिरीश वर्मा, क्रीड़ा प्रभारी कमल किशोर, जेसी गुरुरानी, सावित्री पवार, पूरन चंद्र, गुंजन तिवारी, बीना चौहान, मो. तालिब खान आदि थे। प्रतिभा आर्या, भावना पंत, रजनी मेहरा ने संचालन किया।
भूपेंद्र, अर्षित, गरिमा खाती ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती
राजकीय पॉलीटेक्निक की दो दिनी वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता