फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो माह में होगी सहायक लेखाकार की परीक्षा : कुलपति

दो माह में होगी सहायक लेखाकार की परीक्षा : कुलपति

Tue, 06 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दो माह में होगी सहायक लेखाकार की परीक्षा : कुलपति
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में लेखा संवर्ग के पदों पर नियुक्तियों के लिए दो महीने के भीतर परीक्षा आयोजित की जाएगी। विवि के कुलपति डॉ.एके मिश्रा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पंतनगर विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार के पदों पर हुई लिखित एवं टंकण परीक्षा के संदेह के घेरे में आने के बाद कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने परीक्षा की जांच कराई थी। ऊधमसिंह नगर के सीडीओ और विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में गठित डॉ.एचएल मंडोरिया और डॉ.आशुतोष सिंह की जांच समिति ने लगभग चार सौ पृष्ठ की जांच रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कंप्यूटर से हुई टंकण परीक्षा को मुख्य रूप से दोषपूर्ण माना गया था। रिपोर्ट के अनुसार नियुक्तियों के लिए शासन से विधिवत अनुमति भी नहीं ली गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद कृषि मंत्री ने परीक्षा रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कुलपति डॉ.एके मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि जांच रिपोर्ट से पता चला है कि परीक्षा आयोजन में व्यवस्था की कमी रही है। इसको आयोजित करने में नियमों का विधिवत पालन नहीं किया गया था।


उन्होंने बताया कि शासन से विधिवत अनुमति लेकर परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी, जो परीक्षार्थी पूर्व में परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, उनसे परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed