फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खातों में धन अवमुक्त न करने को लेकर अधिसकारियों पर बरसे ग्राम प्रधान

खातों में धन अवमुक्त न करने को लेकर अधिसकारियों पर बरसे ग्राम प्रधान

Tue, 06 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खातों में धन अवमुक्त न करने को लेकर अधिसकारियों पर बरसे ग्राम प्रधान
खटीमा। विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने शासन की ओर से विभिन्न मदों के लिए दी गई धनराशि को अवमुक्त न करने को लेकर स्थानीय और जिला मुख्यालय के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए अवमुक्त धनराशि को अधिकारी समय पर खातों में नहीं डाल रहे हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मोहनी पोखरिया के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। पोखरिया ने कहा कि अधिकारी न केवल खातों में पैसे डालने में देरी कर रहे हैं बल्कि बार-बार अवकाश पर चले जाते हैं। इससे कराए गए कार्यों के बिल भी समय पर पास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई बार मांग करने के बाद कुछ बजट तो ग्राम प्रधानों को अवमुक्त किया गया, लेकिन केंद्रीय वित्त अभी तक प्रधानों को अवमुक्त नहीं किया गया है। संघ के संरक्षक देवेंद्र सिंह राणा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द धन अवमुक्त नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन और तालाबंदी को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed