{"_id":"5aee14774f1c1b360b8b878d","slug":"151525552247-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री को किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंत्री को किया ट्वीट
Updated Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मच्छर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पर्यटक ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मच्छर होने का रेलवे मंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर दिया। रेलवे मंत्री को ट्वीट होते ही पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जीएम से काठगोदाम स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक हिल गए। अफसरों ने तुरंत प्लेटफार्म पर कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव कराया।
कुचायन सिटी राजस्थान के न्यू कॉलोनी निवासी रंगनाथ करबरा अप्रैल में नैनीताल घूमने आए थे। उनकी 29 अप्रैल को काठगोदाम से ट्रेन थी। उन्होंने देर सायं रेलवे मंत्री गोयल को ट्वीट किया कि प्लेटफार्म पर मच्छर होने से यात्री बेहद परेशान हैं। खुद कई घंटों से वह मच्छरों से जूझ रहे हैं। इस पर रेलवे मंत्री गोयल ने तुरंत उस ट्वीट पर कार्रवाई के लिए कहा।
रेलवे मंत्री पर ट्वीट की जानकारी मिलते ही गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने बरेली के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह को, डीआरएम ने काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय से कार्रवाई को कहा। राय तुरंत कीटनाशक स्प्रे लेकर पहुंचे और छिड़काव कराया। बाद में इसकी जानकारी आला अफसरों को दी। इसके बाद नियमित तौर पर प्लेटफार्म पर छिड़काव कराया जा रहा है। पर्यटक रंगनाथ ने स्टेशन मास्टर कक्ष में उपलब्ध परिवाद पुस्तिका में प्लेटफार्म पर मच्छर होने की शिकायत दर्ज की हालांकि स्टेशन को सफाई के लिए सौ में सौ अंक भी दिए।
विज्ञापन
ट्वीट कर रेलवे मंत्री से प्लेटफार्म पर मच्छर होने की शिकायत की
राजस्थान के पर्यटक को 29 अप्रैल को ट्रेन के इंतजार के दौरान परेशानी हुई थी