{"_id":"5aac2d114f1c1bc0078b5a09","slug":"151521233169-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन मैपिंग सिस्टम कार्यशाला में किया प्रयोगात्मक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन मैपिंग सिस्टम कार्यशाला में किया प्रयोगात्मक कार्य
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी के कई मामले आये सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण के अभियंताओं, ड्राफ्ट्समैन, वास्तुविदों और कर्मचारियों के लिए आयोजित ऑनलाइन मैपिंग कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने प्रयोगात्मक कार्य किए। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने लैपटाप में नक्शों को स्वीकृति देने संबंधी प्रक्रिया को अंजाम दिया।
शासन के निर्देश पर नगर निगम सभागार में प्राधिकरण कर्मियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसका शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला के पहले दिन देहरादून से आए आईटी विशेषज्ञों ने एक विशेष साफ्टवेयर में भवन मानचित्र तैयार करने से लेकर स्वीकृत करने तक की जानकारी दी जबकि शुक्रवार को प्रतिभागियों को प्रयोगात्मक रूप में आनलाइन मैपिंग सिस्टम की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने अपने लैपटाप में नक्शा बनाने, प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण के बाद आन लाइन रिपोर्ट लगाने, विभिन्न दस्तावेजों को स्कैन कर उन्हें संयुक्त सचिव की साइट में अपलोड करना सीखा। प्रशिक्षण देने वालों में आईटी विशेषज्ञ अरुण बिष्ट आदि शामिल थे।