{"_id":"59f6364a4f1c1baf678b846e","slug":"151509307978-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे चरस पीता मिला इंटर का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे चरस पीता मिला इंटर का छात्र
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नशेड़ी छात्रों की धरपकड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। अब नैनीताल रोड पर इंटर का छात्र चरस पीते पकड़ा गया। उसके पिता बिजली विभाग में अवर अभियंता हैं। पूछताछ में पता चला कि उसके चार साथी नशे का सेवन कर रहे हैं। पुलिस ने छात्र को समझाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है
भोटिया पड़ाव पुलिस का कहना है कि दमुवाढूंगा क्षेत्र का रहने वाला छात्र नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। उसने बताया कि दोस्तों के साथ उसने तीन माह पहले शौक में चरस का एक कस लिया। इसके बाद चुपके चुपके चरस पीता रहा। इस बारे में परिवार के सदस्यों को जानकारी नहीं थी। पकड़े जाने पर पुलिस ने उसके पिता को पुलिस चौकी में बुलाकर बेटे की करतूत से अवगत कराया। छात्र ने कान पकड़कर कहा कि अब वह नशा नहीं करेगा। पुलिस ने समझाने के बाद उसे छोड़ दिया।
पहाड़ पर चढ़ा स्मैक के नशे का बुखार
हल्द्वानी। अब पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक की तस्करी बढ़ रही है। अल्मोड़ा पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर नशे के काला धंधे का खुलासा किया है। पुलिस अधिकारी स्मैक और हेरोइन का काले धंधे को रोकने के लिए चिंतित हैं। जांच से पता चला है कि तस्करों के निशाने पर कुमाऊं के छात्र हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पहले पहाड़ में शराब और चरस पीना आम बात मानी जाती थी लेकिन आधुनिकता के चक्कर में युवा पीढ़ी गंभीर नशे की गिरफ्त में आ गई है। इनमें सर्वाधिक छात्र शामिल हैं। नैनीताल जिले के स्कूलों में अब स्मैक का कारोबार फल फूल रहा है। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद इंटर, बीटेक में पढ़ने वाले छात्र दोस्ती के चक्कर में स्मैक का कस ले रहे हैं। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर पता चला कि स्मैक सबसे अधिक भीमताल और नैनीताल के स्कूली छात्र सेवन कर रहे हैं। हल्द्वानी में लामाचौड़ क्षेत्र स्थित शिक्षण संस्थानों में छात्रों के अलावा छात्राएं भी स्मैक का सेवन कर रही हैं। जीजीआईसी की लड़कियां भी स्मैक के नशे में पकड़ी गई हैं। नैनीताल पुलिस ने हाल में 32 किलो चरस की खेप पकड़ी और खुलासा किया कि यह खेप उत्तर प्रदेश के लिए जा रही थी। अल्मोड़ा में भी स्मैक की सप्लाई काफी बढ़ गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर स्मैक के संजाल का अनावरण किया है। जांच में आया है कि तस्कर छात्रों को पहले मुफ्त में पिलाकर स्मैक के काला धंधे को फैला रहे हैं।
पुलिस टीमें नशे के तस्करों के खिलाफ तेजी के साथ काम कर रही है। अब युवा परिष्कृत और घातक नशे की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रयास है कि जल्द ही नशे को काबू में किया जा सके। - पूरन सिंह रावत डीआईजी रेंज कुमाऊं रेंज