फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टीट बाजार और मोहल्लों में पेयजल संकट

टीट बाजार और मोहल्लों में पेयजल संकट

Thu, 04 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
टीट बाजार और मोहल्लों में पेयजल संकट
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर के टीट बाजार और अल्पसंख्यक बस्ती में पेयजल की नियमित सप्लाई नहीं होने से कस्बे के लोग गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों ने ऐलान किया है कि पानी की सप्लाई नियमित नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


टीट बाजार और अल्पसंख्यक बस्ती बैजनाथ के ग्रामीणों ने डीएम और जल संस्थान के ईई को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि कस्बे के लोगों को तीसरे चौथे दिन मात्र आधा घंटा पानी मिल रहा है।
विज्ञापन


टीट बाजार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नवीन पांडे ने बताया कि जल संस्थान के जेई से इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाई।

इधर, अल्पसंख्यक बस्ती बैजनाथ के इकबाल खान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो एडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के जेई अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि लाइनों की मरम्मत की जा रही है, जल्द ही नियमित जलापूर्ति की जाने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed