फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अमस्यारी टिटोली बूंगा मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने तीन हजार की आबादी यातायात से वंचित

अमस्यारी टिटोली बूंगा मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने तीन हजार की आबादी यातायात से वंचित

Thu, 04 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
अमस्यारी टिटोली बूंगा मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने तीन हजार की आबादी यातायात से वंचित
गरुड़ (बागेश्वर)। अमस्यारी-टिटोली बूंगा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से भिलकोट और वज्यूला न्याय पंचायत ग्रामीणों में शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यातायात सुविधा से वंचित ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


टिटोली, बूंगा, अमस्यारी के ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने के सबंध में बुधवार को डीएम, लोनिवि ईई, वन विभाग के डीएलएम और प्रभागीय वनाधिकारी से मिले। उन्होंने सड़क निर्माण से संबंधित अधिकारियों को अगवत कराया कि अमस्यारी, टिटोली बूंगा मोटर मार्ग को वर्ष 2015 में स्वीकृति मिल गई थी।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया। इससे क्षेत्र की तीन हजार की आबादी यातायात सुविधा से वंचित हैं। वहां बूंगा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक बुटौला, हरीश चंद्र भंडारी, ग्राम प्रधान शांती देवी, मदन मोहन जोशी, उमाकांत जोशी, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed