{"_id":"59877f284f1c1b671c8b488e","slug":"151502052136-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति का वाहक होती है सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति का वाहक होती है सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मल्लिका लोक कला समिति की ओर से आयोजित अखिल भारतीय उत्तराखंड सुर रत्न-2017 के अंतिम दिन रविवार को शास्त्रीय और लोक गायन प्रतियोगिता में बाल कलाकारों ने धमाल मचाया। प्रतियोगिता में कई राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। उत्तराखंड के कलाकारों ने कई पुरस्कार अपने नाम किए। कलाकारों और दर्शकों से खचाखच भरे राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि संगीत लोगों के मन को शांति देने वाला है। संगीत से लोगों का क्रोध, मोह, लोभ, परेशानियां, विचलन आदि सभी दूर हो जाता है। यह संस्कृति का संवाहक है। ऐसी प्रतियोगिताओं से छिपी हुई प्रतिभाएं निखर कर आगे आती हैं। उन्होंने सुर रत्न प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। लोक गायिका माया उपाध्याय और प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक व्यापक जोशी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। भारतीय मजदूर संघ के के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी की अध्यक्षता में हुए समापन समारोह में डॉ. चंद्रशेखर तिवारी ने सभी का आभार जताया। राज्य गीत के लेखक हेमंत बिष्ट ने संचालन किया। कार्यक्रम में महेंद्र अधिकारी, कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रकाश तिवारी, लोक कला मल्लिका विकास समिति के रितेश जोशी, जगमोहन परगाई, राम लोहनी, दीपा, नंदा, सोनू पेटशाली, भास्कर भट्ट, हरीश चंद्र जोशी, हिमांशु बिष्ट, नितेश बिष्ट, विनय फुलारा, मयंक भट्ट, मोहन लोशाली, मुकुल जोशी, संजय कार्की, गणेश कार्की, नितिन भट्ट आदि थे।
प्रतियोगिता के परिणाम
शास्त्रीय गायन किशोर वर्ग: अरिजीत राय दिल्ली प्रथम, अभय मेहरा उत्तराखंड द्वितीय, भावेश पांडे उत्तराखंड तृतीय।
युवा वर्ग: सिद्धार्थ नेगी बरेली प्रथम, गौरव दुबे हरियाणा फरीदाबाद द्वितीय, साक्षी श्रीवास्तव हरियाणा तृतीय।
लोक गायन किशोर वर्ग: अरिजीत राय दिल्ली प्रथम, आयुष मेहता उत्तराखंड द्वितीय, वैभव वर्मा उत्तराखंड तृतीय।
युवा वर्ग: नीरज चुफाल उत्तराखंड प्रथम, ललित मोहन उत्तराखंड द्वितीय, रोहित कापड़ी उत्तराखंड तृतीय।
सुगम गायन किशोर वर्ग: सिद्धांत अग्रवाल उत्तराखंड प्रथम, अरिजीत राय दिल्ली द्वितीय, हर्षित कांडपाल उत्तराखंड तृतीय।
युवा वर्ग: आकाश शर्मा उत्तराखंड प्रथम, गौरव दुबे हरियाणा द्वितीय, मनीष पंत उत्तराखंड तृतीय।