{"_id":"5968fbc24f1c1b553e8b4762","slug":"151500052418-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडरघाटी के गांवों में एक पखवाड़े से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडरघाटी के गांवों में एक पखवाड़े से अंधेरा
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिंडरघाटी के गांवों में एक पखवाड़े से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं होने ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उधर, पीएमजीएसवाई की शरण-बघर सड़क पर यातायात शुरू नहीं होने से समस्या और भी बढ़ र्गई है। गांव का पैदल रास्ता ध्वस्त होने से वहां जरूरी सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। शुक्रवार सुबह पोथिंग गांव में हुई मूसलाधार बारिश से निर्माणाधीन पोथिंग-छोया-भकूना सड़क का मलबा ग्रामीणों की कृषि भूमि में भर गया है।
बता दें कि कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती पिंडरघाटी के तीख, उगियां, डौला, धूर, बाछम, बदियाकोट आदि गांवों की बिजली की लाइन एक पखवाड़ा पहले जगह-जगह ध्वस्त हो गई थी। रात में बच्चे भी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं जबकि शाम होते ही जंगली जानवराें का गांव में धमकने का डर अलग से सता रहा है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने को कहा है। इधर, यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते लाइन ठीक करने में बाधा आ रही है।
उधर, भारी बारिश से शरण-बघर सड़क कई जगह मलबा आने और पहाड़ी दरकने के कारण बंद पड़ी है। गांव को जाने वाला पैदल रास्ता भी जगह जगह ध्वस्त हो गया है। खच्चरों के नहीं आने से गांव में जरूरी सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। शुक्रवार की सुबह पोथिंग गांव में हुई मूसलाधार बारिश से निर्माणाधीन पोथिंग-छोया-भकूना सड़क का मलबा खुशहाल गढ़िया ने एसडीएम को ज्ञापन देकर खेत से मलबा हटाने के लिए मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
जिले की 11 सड़कें अब भी बंद
बागेश्वर। जिले की नौ ग्रामीण और दो मुख्य जिला मार्ग अब भी यातायात के लिए बंद पड़े हैं। सड़कों के नहीं खुलने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
लोनिवि बागेश्वर के अंतर्गत कठपुड़ियाछीना-शेराघाट सड़क किमी 8.06 मेें, मुख्य जिला बागेश्वर-दफौट सड़क किमी 16 और 18 में, लोनिवि कपकोट की सड़कों में पोथिंग-भतौड़ा-उछात सड़क किमी एक व दो में, मुख्य जिला सड़क कपकोट-पिंडारी सड़क किमी तीन, कलनाबैंड-पंतक्वैराली ग्रामीण सड़क किमी आठ, पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड बागेश्वर की सड़क काफलीगैर-खौलशीर ग्रामीण सड़क किमी चार, छह, सात और धरमघर-माजखेत ग्रामीण सड़क किमी छह में यातायात के लिए बंद है। इसी तरह पीएमजीएसवाई कपकोट के तहत रिखाड़ी-बाछम सड़क किमी 24, कपकोट-कर्मी सड़क किमी 18, धपोली-जेठाई सड़क किमी आठ, एडीबी की शामा-लीती सड़क किमी तीन में बंद है। डीएम रंजना ने संबंधित निर्माण एजेंसियों से सड़कों को शीघ्र खोलकर यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।