फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तहसील दिवस 26 शिकायतें दर्ज

तहसील दिवस 26 शिकायतें दर्ज

Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस 26 शिकायतें दर्ज
खटीमा/बाजपुर। तहसील दिवस पर अधिकारियों के समक्ष 11 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। फरियादियों ने कब्जा आदेश कराने, वृद्धावस्था, भरण पोषण, भूमि कब्जा तस्दीक कराने, हमारी कन्या, नंदा देवी, जमीन के भौतिक सत्यापन कराने संबंधी मामले उठाए गए। फरियादियों में धर्मेंद्र, चरन सिंह, महेश चंद, पंकज धामी, संजय सिंह आदि ने समस्या रखी। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष समस्या रखकर उनका मौके पर ही समाधान कराया। वहां तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट, एसडीओ अंबिका यादव, बीडीओ एचसी जोशी, ईओ नगर पालिका कमला पांडे आदि थे। बाजपुर के तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 26 शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम पीएस राणा ने इनमें से छह समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया। शेष 20 समस्याएं सुलझाने को संबंधित विभागीय अधिकारियों को कहा गया। वहां तहसीलदार केपी सिंह, भूपेंद्र सिंह, विनोद पडलिया, केडी पांडे, हवलदार प्रसाद, रितेश कुमार, आरके सिंह, एचएस आर्य आदि थे। कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर एसडीएम पीएस राणा ने मत्स्य, स्वजल, निकाय सहित पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


किच्छा। तहसील कार्यालय में एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल की मौजूदगी में हुए तहसील दिवस में वृद्धावस्था पेंशन के चार, विधवा पेंशन के एक मामले के निस्तारण के साथ पेंशन पाने के लिए भौतिक सत्यापन के कई आवेदन स्वीकार किए गए। इसके अलावा भूमि की पैमाइश एवं विनियमितीकरण, हाइटेंशन तारों को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के आवेदन भी आए। वहां तहसीलदार गोपाल राम आर्या, सहायक समाज कल्याण अधिकारी बीडी राणा, बीना रावल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed