{"_id":"5a4bcf464f1c1b5c0c8b659e","slug":"151491787013-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने उठाया जाम और साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुलने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने उठाया जाम और साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुलने का मुद्दा
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। व्यापारियों ने एसडीएम विजयनाथ शुक्ल से यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। इसके लिए मेन चौराहे से वाहन हटाने, अतिक्रमण हटाने, साप्ताहिक बंदी के पालन का सुझाव दिया गया। समस्या सुलझाने के लिए एसडीएम ने बृहस्पतिवार को संयुक्त बैठक बुलाई है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना के साथ मंगलवार को व्यापारी एसडीएम शुक्ल से मिले। व्यापारी नेताओं ने कहा कि सड़क किनारे हो रही अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। उन्होंने मुख्य चौराहे को जीरो जोन घोषित करने की मांग की। बताया कि साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुल रही हैं। अब ब्रॉडगेज सेवा शुरू होने के साथ ही नगर के दोनों रेलवे फाटकों पर लंबे जाम की आशंका जताई। उन्होंने इस अव्यवस्था पर अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान किच्छा से मेलाघाट तक चलने वाली निजी बसों को भी चौराहे से हटाने को कहा। व्यापारियों ने कहा कि नगर के मुख्य चौराहे एवं राइंका गेट के पास दोपहिया वाहनों की पार्किंग से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। एसडीएम शुक्ल ने बृहस्पतिवार शाम चार बजे संयुक्त बैठक बुलाई है। इसमें उनकी मांगें सुलझाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने व्यापारियों से फुटपाथ पर सामान न रखने को कहा। इस दौरान महामंत्री अमन अरोड़ा कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, नरेश गुप्ता, कामिल खान, रोशन रावत, संजू सक्सेना, नरेश बिष्ट आदि थे।