फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जिले में 8.48 करोड़ पानी का बिल बकाया

जिले में 8.48 करोड़ पानी का बिल बकाया

Tue, 02 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले में 8.48 करोड़ पानी का बिल बकाया
सितारगंज। जिले भर के पेयजल उपभोक्ताओं पर पानी का करीब 8.48 लाख रुपये बकाया चल रहा है। जलसंस्थान ने बकाया बिल की राशि वसूलने के लिए उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे हैं। बड़े बकाएदारों के खिलाफ विभाग आरसी काटने की तैयारी कर रहा है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 87.55 लाख रुपये के 320 बड़े बकाएदार हैं। जिन्होंने दस से 15 सालों का पेयजल बिल ही नहीं जमा किया।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले की आठ तहसील में करीब 24082 पेयजल उपभोक्ता हैं। इन पर 8.47 करोड़ रुपये का बकाया बिल चल रहा है। इसमें सर्वाधिक बकाएदार रुद्रपुर में 3.2 करोड़ रुपये, काशीपुर में 1.77 करोड़ रुपये है। इसके इतर सबसे कम बकाया जसपुर में 20 लाख रुपये है। इसकी शत-प्रतिशत वसूली के लिए विभाग ने अप्रैल से अभियान छेड़ दिया। विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इन बकाएदारों को बकाया चुकाने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अगर, जल्द ही बकाया राशि अदा नहीं की तो उत्तर प्रदेश जल संभरण एवं सीवर व्यवस्था अधिनियम 1975 की धारा 64 (1) के तहत बकाया वसूली भू-राजस्व की तरह डीएम के माध्यम से कराने के लिए आरसी जारी की जाएंगी।
विज्ञापन


जिले में 8.48 करोड़ पानी का बिल बकाया
जल्द नहीं किया बिल अदा तो होगी आरसी जारी

सितारगंज में 60 हजार रुपये तक के बिल बकाएदार
सितारगंज। क्षेत्र के 21 बड़े बकाएदारों की सूची में सबसे कम 20118 रुपये का पेयजल बिल बकाएदार है। सबसे अधिक बकाया 60043 रुपये है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के 21 बकाएदारों को कई बार बिल अदायगी का नोटिस भेजा चुका है, लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया। इसके बाद अब आरसी काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले भर के ब्लॉक क्षेत्र - जल उपभोक्ता - बकाया राशि
जसपुर 4100 2000000
काशीपुर 3600 17700000
रुद्रपुर 2707 30287817
गदरपुर 2090 9359447
बाजपुर 4273 8492133
किच्छा 2085 6097292
सितारगंज 2851 5819000
खटीमा 2376 5038053
-------------------------------
कुल 24082 84793740 रुपये
------------------------------
सितारगंज क्षेत्र के बकाएदार सरकारी विभाग

निरीक्षण भवन सिंचाई विभाग 22368 रुपये
सहायक अभियंता सिंचाई विभाग 51159 रुपये
महिला चिकित्सालय 74983 रुपये
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 14895 रुपये
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नानकमत्ता 21612 रुपये
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शक्तिफार्म 95375 रुपये
बाराकोली वन रेंज कार्यालय 20018 रुपये
वन कार्यालय, बसगर शक्तिफार्म 91446 रुपये
विद्युत वितरण खंड, सितारगंज 100096 रुपये
विद्युत सब स्टेशन, नानकमत्ता 67876 रुपये
पशु चिकित्सालय, नानकमत्ता 21632 रुपये
पशु चिकित्सालय, शक्तिफार्म 93876 रुपये

गृहकर के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर त्रैमासिक पानी का बिल बनाया जाता है। क्षेत्र में सबसे कम बिल 405 रुपये, अधिकतम बिल 1596 रुपये है। वर्ष 2017-18 में 80.39 लाख रुपये के बिल बकाया वसूली का लक्ष्य था। इसमें से 22.20 लाख 20 रुपये की वसूली हो चुकी है। मार्च तक लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा।

- आरके श्रीवास्तव
सहायक अभियंता, जल संस्थान, सितारगंज (यूएस नगर)

शासनादेश आया है कि पानी के बिल से सरचार्ज खत्म कर मूलधन जमा किया जाए। इसके तहत बकाएदारों की सूची बनाई जा रही है। इसमें बकाएदार उपभोक्ता को बकाया की एकमुश्त रकम जमा करने के लिए समय निर्धारित है। इसमें 31 जनवरी तक सौ फीसदी सरचार्ज, एक फरवरी से 15 फरवरी तक 75 फीसदी, 16 से 28 फरवरी तक 60 फीसदी, एक से 15 मार्च तक 50 फीसदी हटा दिया जाएगा। यदि फिर भी कोई बिल जमा नहीं करता है तो आरसी काटी जाएगी।
- एएस अंसारी
अधीक्षण अभियंता, उत्तराखंड जलसंस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed