फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नये साल में उमड़े सैलानी, लगे लंबे जाम

नये साल में उमड़े सैलानी, लगे लंबे जाम

Mon, 01 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
नये साल में उमड़े सैलानी, लगे लंबे जाम
रामनगर (नैनीताल)। नये साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट लैंडस्केप में बने रिसोर्टों में पर्यटकों को आना का सिलसिला लगातार जारी है। इसके चलते भवानीगंज से लेकर लखनपुर चुंगी, कोसी बैैराज में लंबे लंबे जाम लगने लगे है। इससे स्थानीय राहगीरों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। नेशनल हाइवे रानीखेत रोड पर रविवार को लखनपुर चुंगी से लेकर भवानीगंज तक घंटों तक जाम लगा रहा। कोसी बैराज पर लगे जाम में घंटों तक लोग फंसे रहे। इससे पर्यटकों के साथ ही राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रिसोर्टों में कैंप फायर, नाच-गाने, खेलकूद कर नए साल का स्वागत किया गया। वहीं रविवार देर रात तक एसडीएम के नेतृत्व में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की साइलेंस जोन कमेटी भी रिसॉर्टों पर नजर रख रही है। सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि समय से पहले भी कई रिसोर्टों की शिकायत मिली थी कि डीजे तेज, देर रात तक बज रहा है। उनकी आवाज घटाकर चेतावनी दी है। रात्रि गश्त भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed