फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गैरसैंण को राजधानी घोषित न करने पर उपपा ने एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

गैरसैंण को राजधानी घोषित न करने पर उपपा ने एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Wed, 13 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
गैरसैंण को राजधानी घोषित न करने पर उपपा ने एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
रामनगर में सीएम को ज्ञापन देते उपपा कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। विभिन्न जनसंगठनों से जुड़े लोगों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर राज्य सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। विरोध, प्रदर्शन के बाद एसडीएम परितोष वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को तीन सूत्री मांगपत्र भेजा गया। इसमें गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग मुख्य थी।
विज्ञापन

प्रशासनिक परिसर में हुई सभा में उपपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने बताया कि गैरसैंण को राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ता गैरसैंण में आमरण अनशन पर बैठे थे। इनमें से चार अनशनकारियों को चमोली के पुलिस, प्रशासन ने पौड़ी गढ़वाल पहुंचा दिया। स्थायी राजधानी के सवाल पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार समेत भाजपा सरकार को भी कोसा गया। गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र की अवधि घटाने का भी विरोध किया। ज्ञापन में गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, रोजगार को मूल अधिकार बनाने, प्रदेश को नशा मुक्त करने की मांग की गई। इनमें उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री इंद्र सिंह मनराल, देवभूमि विकास मंच के मनमोहन अग्रवाल, ईको सेंसेटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति के ललित उप्रेती, राज्य आंदोलनकारी संगठन के योगेश सती, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवीन नैनवाल, समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार, पूर्व सैनिक जयकृष्ण जोशी, महिला एकता मंच की ललिता रावत, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्वाल, हरीश चंद्र जोशी, हीरा सिंह रावत, सरस्वती जोशी, कला जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed