फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सपनों की उड़ान में भगरतोला के बच्चों का दबदबा

सपनों की उड़ान में भगरतोला के बच्चों का दबदबा

Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
सपनों की उड़ान में भगरतोला के बच्चों का दबदबा
गरुड़ (बागेश्वर)। भगरतोला न्याय पंचायत में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता समारोह पूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाइस्कूल भगरतोला के बच्चों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


जूनियर स्तर पर हुई चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, प्रेरक गीत, बहुआयामी स्टाल, राष्ट्रीय आविष्कार, लोकनृत्य में शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाइस्कूल भगरतोला के बच्चे प्रथम आए। निबंध, क्विज में जूनियर हाइस्कूल भतेड़िया जबकि वाद विवाद जूनियर हाइस्कूल भिटारकोट के बच्चे प्रथम रहे।
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग के लोकनृत्य में प्राथमिक बंतोली, क्विज में घटकनेला, सपनों के चित्र में डुंगलोट नवीन अव्वल रहे। निर्णायक नीरज पंत, प्रकाश चंद्र, जानकी वर्मा, गणेश पांडे, पूरन डसीला, देवेंद्र चंद्र, भुवन डसीला, महेश पंत थे। बतौर मुख्य अतिथि मां भगवती संगठन देवनाई के किसन बोरा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता सीआरसी लक्ष्मण पुरी ने की। शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाइस्कूल के हेड टीचर महेश पंत ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे जूनियर हाइस्कूल भगरतोला के बच्चों को विद्यालय परिवार जल्द ही समारोह आयोजित कर सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed