{"_id":"5a00bf764f1c1bc1678b9a7e","slug":"150999854815-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर की फीस कम करने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओें ने परीक्षा नियत्रंक को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर की फीस कम करने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओें ने परीक्षा नियत्रंक को भेजा ज्ञापन
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। बीए प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर की फीस कम करने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओें ने सोमवार को प्राचार्या के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी ने बताया कि बीए प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर में पुन: एसाइनमेंट जमा कराने की फीस 1000 रुपये प्रति विषय रखी गई है। एक हजार रुपये फीस अत्यधिक है, क्योंकि महाविद्यालय में गरीब छात्रों की संख्या अधिक है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यह फीस कम नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में छात्रनेता प्रशांत मनराल, विशाल रावत, हर्षित उप्रेती, अमित कुमार, सूरज प्रसाद, विमल कुमार, सोनू तिवारी, विनोद भट्ट, नीरज भट्ट, मोहित फुलारा आदि मौजूद थे।
वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन महाविद्यालय की प्राचार्या हेमा प्रसाद को सौंपते हुए बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के विषय परिवर्तन करने के मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।