{"_id":"59f609564f1c1baf678b83f0","slug":"15092965538-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा श्रमिकों को तीन माह से नहीं मिली मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा श्रमिकों को तीन माह से नहीं मिली मजदूरी
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। मनरेगा श्रमिकों को तीन माह से मजदूरी नहीं मिल पाई है। श्रमिकों के खातों में लंबित मजदूरी नहीं आने से श्रमिकों ने रोजगार के लिए फिलहाल आवेदन करना बंद कर दिया है। इससे ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।
बीडीओ बीसी पंत के अनुसार मनरेगा के कुशल और अकुशल श्रमिकों के खातों में करीब तीन माह से मजदूरी नहीं आई है। लंबित मजदूरी का भुगतान नहीं होने से बहुत कम मनरेगा के पंजीकृत श्रमिक रोजगार के लिए आवेदन कर रहे हैं।
मेलाडुंगरी प्रधान बलवंत भंडारी, बिमोला के हरी राम, रणकुणी के मदन कांडपाल, जखेड़ा के ईश्वर परिहार, नैकाना की प्रेमा परिहार, माल्दे की कमला बिष्ट, नरग्वाड़ी के राजेंद्र परिहार, पुरुड़ा के जसवंत सिंह थायत, डंगोली के हीरा सिंह बोरा, घांघली के सिकंदर अल्ली, गढ़खेत के क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह नेगी और गढ़खेत के प्रधान भुवन चंद्र का कहना है कि जब तक मनरेगा श्रमिकों के खातों में लंबित मजदूरी नहीं आ जाती, मनरेगा के नये काम अपनी पंचायत में शुरू नहीं करेंगे। इधर, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने भी मजदूरी का भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग की है।