{"_id":"59f4ef164f1c1b60678b7eca","slug":"15092242962-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक सिनेमा हाल परिसर में भी बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक सिनेमा हाल परिसर में भी बनेगी पार्किंग
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी में चरमराती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों का चयन किया जा रहा है। दिल्ली की आईआईटी की टीम ने शनिवार को नगर और नगर से बाहर के स्थानों में पार्किंग की संभावनाएं तलाशी। इस दौरान टीम ने नगर के निर्माणाधीन अशोक सिनेमा हाल परिसर में भी पार्किंग की संभावनाओं पर हामी भरी।
भ्रमण के दौरान आईआईटी दिल्ली की प्रोफेसर गीतम तिवारी ने स्वीकार किया कि नगर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कहा कि नगर से जुड़े नारायणनगर, मेट्रोपोल होटल, डीएसए मैदान, भवाली में छावनी परिषद क्षेत्र, तल्लीताल बस स्टेशन के पीछे, सरिताताल, रूसी बाईपास में सर्वे किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में पार्किंग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दो माह के भीतर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने कहा कि अशोक सिनेमा हाल में भी पार्किंग की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इसके लिए लीज होल्डर मुरारी लाल साह की ओर से सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्कर सिंह, पालिका के जेई डीएस मेहरा, मुरारी लाल साह मौजूद थे।