{"_id":"59f2467e4f1c1bdb538b9553","slug":"150905006216-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में पानी नहीं आने से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में पानी नहीं आने से मरीज परेशान
Updated Fri, 27 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बीडी पांडे जिला (पुरुष) अस्पताल में बृहस्पतिवार को पानी की आपूर्ति न होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। रक्त जांच केंद्र, ऑपरेशन समेत अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित रहे। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि शाम चार बजे से अस्पताल में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
अस्पताल में कार्यरत कर्मियों ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे बाद से पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। उसके बाद से उन्होंने जल संस्थान को इसकी लिखित शिकायत दे दी थी लेकिन उसके बाद भी पानी नहीं आया। बृहस्पतिवार सुबह कुछ देर तक तो स्टोरेज टैंकों में जमा पानी से काम चलाया गया लेकिन जब वह भी खत्म हो गया तो फिर परेशानी बढ़ने लगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल पहुंचे ब्लड डोनेशन एसोसिएशन के सचिव, सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह नेगी ने इसकी सूचना जल संस्थान के अधिकारियों को दी। बृहस्पतिवार को छठ पूजा का सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से अस्पताल का दफ्तर भी बंद था। अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. बीएस पवार ने बताया कि पानी न होने से मरीजों को भी परेशानी हुई। ऑपरेशन भी जैसे तैसे किए गए। पानी की कमी से सुबह अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित रही। मामले में जल संस्थान के एसडीओ दलीप सिंह बिष्ट ने कहा कि अस्पताल में पानी न आने की शिकायत विभाग को मिली थी। बताया कि अस्पताल में अमरालय क्षेत्र से पानी की लाइन आती है, किसी ने उसके गेटवाल में छेड़छाड़ कर दी थी। बताया कि शाम को चार बजे बाद अस्पताल में पेयजल व्यवस्था को सुचारु कर दिया गया है।