फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनएच-74 घोटाले में निलंबित अफसर ने मांगी सीबीआई जांच

एनएच-74 घोटाले में निलंबित अफसर ने मांगी सीबीआई जांच

Thu, 26 Oct 2017 02:02 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
एनएच-74 घोटाले में निलंबित अफसर ने मांगी सीबीआई जांच
नैनीताल। एनएच-74 घोटाले में निलंबित विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी डीपी सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। याचिका में डीपी सिंह ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर पर तत्कालीन मंडलायुक्त के निर्देश पर दुर्भावनापूर्वक उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डीपी सिंह ने याचिका याचिका में कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 74 का घोटाला उजागर होने के बाद राज्य सरकार ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी में तत्कालीन मंडलायुक्त डी. सैंथिल पांडियन भी थे। याची के मुताबिक कमेटी की एक बैठक भी नहीं हुई। याची ने कृषि भूमि को व्यावसायिक श्रेणी की दिखाकर मुआवजा हड़पने के आरोप को गलत करार दिया। डीपी सिंह के मुताबिक भू-स्वामियों को सर्किल रेट के आधार पर मुआवजे का भुगतान किया गया है। सरकार के आदेश पर आयकर विभाग ने उनके आवास पर छापा मारा लेकिन विभाग को उनके घर से तीन लाख रुपये के अलावा कुछ नहीं मिला। उनके तीन खाते सीज किए गए। याची ने इस मामले में विशेष जांच दल गठित करने के फैसले को पक्षपातपूर्ण बताया और घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। याचिका को रजिस्ट्री में दाखिल किया गया है। जल्द ही इस प्रकरण पर सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed