{"_id":"59b046a34f1c1bf67f8b46d8","slug":"15047246596-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले की जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले की जांच शुरु
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में चिकित्साधीक्षक ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पीएचसी में तैनात दो नर्सों को सितारगंज सीएचसी अटैच कर दिया है।
बीते शनिवार को नगर की वाल्मीकि बस्ती निवासी गीता देवी को प्रसव पीढ़ा होने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे। प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई थी। परिजनों ने चिकित्सा कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा और नर्सों के स्थानांतरण की मांग की थी।
बुधवार को सीएमओ के निर्देश पर चिकित्साधीक्षक डा. विनय कुमार यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी। उन्होंने आरोपी नर्सों के बयान लिए और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी जानकारी जुटाई, जिसके बाद डा. यादव ने आरोपी दोनों नर्स पवित्रा पांडे व दीपा मंडल को सीएचसी सितारगंज से अटैच कर दिया। डा. यादव ने बकहा कि कार्य प्रणाली में सुधार न लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।