{"_id":"59ac68424f1c1b13278b502e","slug":"150447111719-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन न्याय करो-गुंडों को गिरफ्तार करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन न्याय करो-गुंडों को गिरफ्तार करो
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। व्यापारियों पर हमला करने वाले भाजयुमो नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर के व्यापारी रविवार को हड़ताल पर रहे। साप्ताहिक बंदी के दिन उन्होंने बाजार बंद का ऐलान किया था, इसके चलते बंदी के दिन खुलने वाली दुकानें नहीं खुलीं। व्यापारियों ने रामलीला मैदान से कोतवाली तक जुलूस निकाला। सभा में अल्टीमेटम दिया कि यदि छह सितंबर तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो सात सितंबर को कोतवाली में सामूहिक गिरफ्तारी दी जाएगी।
सभी व्यापारी और विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि रविवार अपराह्न एक बजे रामलीला मैदान पहुंचे। वहां सभा में कहा कि मारपीट की घटना के बाद से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना है। घटना को हुए नौ दिन बीतने के बाद भी एक ही आरोपी गिरफ्तार हो सका है। अध्यक्षता मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी और संचालन पूर्व संगठन मंत्री शाकिर अली ने किया। इस मौके पर भुवन लाल साह, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, डॉ. सरस्वती खेतवाल, मारुति नंदन साह, दिनेश लाल साह, प्रो. बीना साह, प्रवीण साह, प्रदीप दुम्का, हेमंत रूबाली, राजीव लोचन साह, डॉ. किरन साह, पूर्व विधायक सरिता आर्या, मुन्नी तिवारी, सुषमा डंडरियाल आदि मौजूद रहे। कोतवाली में प्रदर्शनकारियों की सीओ विजय थापा, कोतवाल विपिन चंद्र पंत और तल्लीताल के एसओ प्रमोद पाठक से नोकझोंक भी हुई।
पुलिस पर किसी का दबाव नहीं: सीओ
नैनीताल। सीओ विजय थापा ने कहा कि पुलिस की ओर से मारपीट के मामले में दोनों ओर से विवेचना की जा रही है। साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस पर किसी का दबाव नहीं है। पुलिस निष्पक्ष तरीके से अपना कार्य कर रही है।
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी ने भरा जोश
नैनीताल। मल्लीताल रामलीला मैदान में आयोजित सभा के दौरान प्रमुख राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी ने व्यापारियों के साथ की गई मारपीट की निंदा की। उन्होंने- जिंदा लोगों में जरा तू अपने को भी जोड़ दे, शासन व प्रशासन की चुप्पी को आवाजों से तोड़ दे.... समेत कई जनगीत गाकर आंदोलनकारियों में जोश भरा।
साप्ताहिक अवकाश के दिन बाजार बंदी चर्चा में
नैनीताल। रविवार को नैनीताल में साप्ताहिक बंदी रहती है। लोगों का कहना था कि बाजार बंद करना ही था तो किसी और दिन भी किया जा सकता था लेकिन रविवार को जब साप्ताहिक बंदी तय है तो ऐसे में बाजार बंद का कोई औचित्य ही नहीं बनता।
नंदादेवी मेले में लगी दुकानों में दिखी चहलपहल
नैनीताल। नगर में इक्के दुक्के मेडिकल स्टोरों को छोड़ बाकी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। हालांकि नंदादेवी मेले में लगी दुकानें खुली थी, वहां चहल-पहल दिखी।
प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि हमलावर को जेल नहीं भेजा गया तो जिला, प्रदेश तक बंद कराया जाएगा। रविवार को प्रांतीय कार्यकारिणी ने पीड़ित व्यापारी अनुज साह से मुलाकात की। महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पीड़ित को इंसाफ नहीं मिला तो जिले, फिर प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर विपिन गुप्ता, हितेंद्र भसीन, कौशलेंद्र भट्ट, संजय राजपूत, अजय चौहान, अनूप टंडन, मनोज जायसवाल आदि मौजूद थे।