{"_id":"59ac654f4f1c1b1a278b5058","slug":"150447036316-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में दिनभर मौसम रहा सामान्य, शाम को हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में दिनभर मौसम रहा सामान्य, शाम को हुई बारिश
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कई दिनों के बाद सरोवर नगरी में रविवार को दिन में मौसम सामान्य रहने से लोगों ने काफी राहत महसूस की लेकिन शाम छह बजे बाद बारिश होने से लोग काफी परेशान रहे। बारिश की वजह से नगर में अब ठंड भी बढ़ने लगी है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से नैनी झील का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जलस्तर 8.4 फुट था, जो बारिश के बाद बढ़कर 8.9 फुट पहुंच चुका है। मलबा आने से जिले के 20 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।
नगर में सुबह के वक्त धूप खिलने से मौसम सामान्य हो गया, दोपहर बाद फिर धीरे-धीरे कोहरा छाने लगा। शाम को पहले तीन बजे हल्की बारिश हुई लेकिन उसके बाद बारिश थम गई। शाम को फिर छह बजे बाद से झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि 24 घंटे में 49 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 21, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के भौर्सा-पिनरौ, देवीपुरा-सौड़, लामजाला, फतेहपुर-बेलबसानी, अमेल-खोला, हरतपा-हली, सिमलिया बैंड-साननी, भंडारपानी-ओखलढूंगा, पतलोट- अमजड़मीडार, चमोली-बडौन, पटोड़ी-जोशीखोला, बजून-जोग्यूड़ा, मंगोली-खमारी, थापला-जलालगांव, भुजान-बेतालघाट, तल्ला रामगढ़-झूतिया, बजून-अधौड़ा, छीड़ाखान-अमजड़, बबियाड-दुदली, थकूरा-थराली समेत कुल 20 मोटर मार्ग बंद हैं।